Wednesday, May 1, 2024
HomeAstrologyAstrology Tips For Money| Money Tips According To Astrology| 100% Working

Astrology Tips For Money| Money Tips According To Astrology| 100% Working

Money Tips: अगर आप भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तथा महालक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बन पा रही तो इन चीज को अपने घर में रखें ताकि आप पर महालक्ष्मी और कुबेर की कृपा दृष्टि बनी रहे और आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो| 

Money Tips According To Astrology

आज के समय में बिना धन के जीवन की कल्पना करना भी बेहद ही मुश्किल होता है|  व्यक्ति धन के लिए दिन रात एक कर  देता है परंतु फिर भी उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसा नहीं है कि पैसा आता नहीं परंतु वह पैसा रुक नहीं पाता और इन सभी के कारण आर्थिक स्थिति ऊपर नहीं उठ पाती इन सभी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी ज्योतिष विद्या के द्वारा समाधान दिए हैं परंतु आज के समय में सभी लोग उन समाधानो को भूल चुके हैं|

हर इंसान को अपना जीवन सुख व शांति पूर्वक बिताने के लिए सबसे जरूरी चीज है पैसा| पैसा ना होने के कारण अलग-अलग परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इन सभी बातों को मध्य नजर रखते हुए हम आपके लिए आज लेकर आए हैं कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो आपके जीवन में यह सभी परेशानियां दूर करेंगे तथा एक खुशहाल जीवन बिताने में सहायक बनेंगे|

इन सभी चीजों को रखने से आपको लाभ मिलेगा| 

Money Tips: Things That Will Be Helpful In Money Problems

Money Tips According To Astrology

You Can Also Download This Money Tips For Future

श्री गणेश की तस्वीर (Money Tips: Ganesh Photo)  

श्री गणेश को रिद्धि सिद्धि का दाता माना जाता है| यह प्रथम पूजनीय है किसी भी मंगल और शुभ कार्य में श्री गणेश को पहले पूजा जाता है| व्यक्ति को अपना जीवन सुख तथा शांतिपूर्ण व्यतीत करने के लिए श्री गणेश की पूजा करना अनिवार्य है| अपनी तिजोरी में श्री गणेश की नृत्य करते हुए एक प्रतिमा रखें यह आपके लिए बेहद लाभदाई होगी| 

 

एकाक्षी नारियल (Money Tips: One Eye Coconut) 

एकाक्षी नारियल  मैं माता लक्ष्मी का वास माना जाता है|  एकाक्षी नारियल को घर में रखने से  माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है| एकाक्षी  नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है|  ऐसी मान्यता है कि जहां एकाक्षी नारियल होता है वहां माता खुद विराजित होती है तथा उस घर में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आने देती|

शंख (Money Tips: Shell)

हमारी सनातन संस्कृति में शंख का बेहद महत्व है| घर के मंदिर में शंख का होना बेहद अनिवार्य है क्योंकि जहां शंख होता है वह सभी वास्तु दोष शांत हो जाते हैं|शंख को भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है| जिस घर में शंख होता है, उस घर में कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं होती और भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की कृपा शंख के रूप में बनी रहती है|

लक्ष्मी माता तथा कुबेर की तस्वीर (Money Tips: Laxmi And Kuber Photo)

माता लक्ष्मी तथा कुबेर दोनों को ही धन की देवी तथा देवता कहा जाता है| घर की तिजोरी और मंदिर दोनों में मां लक्ष्मी तथा भगवान कुबेर का छाया चित्र या मूर्ति होनी चाहिए| इससे आपको लाभ मिलेगा तथा मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा आप पर बनेगी|

बांसुरी (Money Tips: Bansuri)

बांसुरी श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय थी तथा ऐसी मान्यता है कि जिस घर में बांसुरी पूजा ग्रह के आसपास रखी होती है, उस घर में श्रीकृष्ण का वास होता है| बांसुरी  के होने से व्यापार तथा नौकरी में तरक्की मिलती है, और सुख व समृद्धि बनी रहती है| घर में खुशहाली का माहौल रहता है |

मोर पंख (Money Tips: Mor Pankh)

मोर पंख श्री कृष्ण के मुकुट का सौंदर्य माना जाता है| मोर पंख घर में होने से घर का वास्तु दोष दूर होता है| घर में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होती है| मोर पंख घर में होने से खर्चों में कमी आती है  और मुनाफे में वृद्धि होती है| 

आपकी सभी परेशानियां महालक्ष्मी  तथा कुबेर जी दूर करें|

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा लेख पसंद आएगा, हमें फॉलो करें

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments