Tuesday, April 30, 2024
HomeVastuकन्या राशि में मार्गी हो गए हैं बुध देवता जानिये क्या होगा

कन्या राशि में मार्गी हो गए हैं बुध देवता जानिये क्या होगा

कन्या राशि में मार्गी हो गए हैं बुध देवता2 अक्टूबर 2022 को रविवार के दिन बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर कर चुका है, 26 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेगा। वक्री चरण का प्रभाव अब समाप्त होगा और शुभ प्रभाव रहेगा। अब व्यापार या नौकरी में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। किसी भी ग्रह के परिवर्तन का प्रभाव पूरी तरह से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के अनुसार होता है। आइए जानते हैं कि बुध के मार्ग में होने पर कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि में मार्गी हो गए हैं बुध और इन पर पड़ेगा प्रभाव 

  • मेष : बुध आपकी कुंडली के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। संघर्ष या चुनौतीपूर्ण स्थिति से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी।
  • वृष राशि: आपकी कुंडली के पंचम भाव में बुध का गोचर प्रेम, शिक्षा, करियर और नौकरी के लिए अच्छा है। आपका रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बुध कन्या राशि में गोचर कर रहा है और बहुत ही शुभ स्थिति बना रहा है।
  • मिथुन : बुध आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। सुविधाओं का विस्तार होगा। परिवार में खुशियों से भरा माहौल रहेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। करियर और नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।
  • कर्क: आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर भाइयों और बहनों का साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापारिक बाधाएं दूर होंगी। संबंधों में सुधार होगा।
  • सिंह: आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बुध का गोचर मिले-जुले परिणाम देगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। हालांकि संबंधों में सुधार होगा।आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

और भी रोचक तथ्य जानने के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करे-ज्योतिष्प्रदीप पेज 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments