Tuesday, April 30, 2024
HomeAstrologyFast On Sunday Benefits-रविवार का उपवास रखने से क्या होगा?

Fast On Sunday Benefits-रविवार का उपवास रखने से क्या होगा?

Fast On Sunday Benefits: अधिकतर लोग सोमवार, गुरुवार या शुक्रवार को व्रत रखते हैं। रविवार का व्रत बहुत कम लोग करते हैं। रविवार के व्रत का अपना ही महत्व है। रविवार के दिन व्रत रखेंगे तो क्या होगा लाभ, इस दिन व्रत रखने से क्या होगा फायदा? आइए जानते हैं रविवार का व्रत रखने से क्या-क्या चमत्कार हो सकते हैं।

Fast On Sunday Benefits: रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्यदेव का होता है। इस दिन को सबसे शुभ माना जाता है। रविवार का स्वभाव ध्रुव होता है। रविवार को सूर्य अपनी सबसे अधिक ऊर्जा पर होता है। जिस प्रकार पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा प्रकाश से भरा होता है, उसी प्रकार रविवार के दिन सूर्य अधिक चमकीला होता है। सूर्य के प्रकाश में ही सभी प्रकार के रोगों को दूर करने की शक्ति है। रोज सुबह कुछ देर सूरज के सामने खड़े रहने से हर तरह के पोषक तत्व और विटामिन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। जिस प्रकार सावन में सोमवार का महत्व है, उसी प्रकार भादों में रविवार का महत्व है।

Fast On Sunday Benefits:क्या होता है रविवार के व्रत से 

  • रविवार का व्रत रखने से क्या होगा? रविवर का उत्सव रखने से क्या होता है:
  • उत्तम स्वास्थ्य और दीप्ति की प्राप्ति के लिए रविवार का व्रत किया जाता है।
  • धन, प्रसिद्धि, स्वास्थ्य और तेज पाने के लिए 30 रविवार का व्रत रखें।
  • रविवार के दिन कुछ समय के लिए अच्छा भोजन या पकवान बनाकर उपवास करना चाहिए, जिससे
  • शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। लेकिन ऊपर से नमक नहीं खाना चाहिए।
  • इस दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाने से सूर्य का बुरा प्रभाव दूर होता है।
  • रविवार के दिन व्रत रखकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। यह रोगों को दूर करता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
  • रविवार का व्रत शक्ति, पराक्रम, यश, उत्साह और नेतृत्व क्षमता देता है और धन प्राप्ति के मार्ग भी खोलता है।
  • सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और शत्रुओं से सुरक्षा के लिए रविवार का व्रत श्रेष्ठ बताया गया है।
  • रविवार के दिन व्रत रखने से मान-सम्मान और धन-वैभव में वृद्धि होती है।
  • रविवार का व्रत करने और कथा सुनने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Fast On Sunday Benefits-आप जान तो चूके होंगे तो आप इस विधि को पूरी तरह अपना सकते है 

और Astro Tips जानने के लिए हमें फॉलो करे 

अगर आप अपना कंटेंट हम तक पहुँचाना चाहते है तो हमें मेसेज करे इस लिंक पर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments