The kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ IFFI जूरी हेड के बयान से उठा विवाद, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी किया सपोर्ट, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का पलटवार… जानिए क्या है पूरी ख़बर…
फिल्म ‘The Kashmir Files’ पर IFFI के जूरी हेड नदव लैपिड का दिया गया बयान सुर्खियों में है | मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन भी सामने आया है | उन्होंने ट्वीट करके लिखा- सच सबसे खतरनाक चीज है | ये लोगों को झूठा बना सकता है | कई लोग इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड के सपोर्ट में आए हैं, जिनमें से एक स्वरा भास्कर भी हैं|
फिल्म ‘The Kashmir Files’ पर मचा घमाशान विवाद के जल्द से थम जाने के आसार तो नहीं लग रहे हैं | जबसे International Film Festival Of India (IFFI) के जूरी हेड नदव लैपिड ने मूवी को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ बताया है | सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है | अनुपम खेर के बाद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का भी जवाबी हमला सामने आ गया है | उन्होंने मूवी की आलोचना करने वालों पर पलटवार किया है |
क्या लिखा विवेक अग्निहोत्री ने ?
फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- गुड मॉर्निंग, सच सबसे खतरनाक चीज है | ये लोगों को झूठा बना सकता है | #CreativeConsciousness विवेक अग्निहोत्री ने कम शब्दों में अपनी बात रखकर IFFI के जूरी हेड नदव लैपिड को जवाब दिया है | इससे पहले अनुपम खेर ने ट्वीट कर अपनी बात सामने रखी थी | उन्होंने लिखा था, ”झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों ना हो | सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है…..
अशोक पंडित ने प्रकट करी अपनी राय….
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी मूवी ‘The Kashmir Files’ को वल्गर प्रोपेगेंडा बताए जाने पर आपत्ति जताई है | उन्होंने IFFI जूरी हेड को लताड़ते हुए उनके बयान को शर्मशार कर देने वाला बताया है | उनके बयान को कश्मीरियों का, आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का मजाक उड़ाने जैसा बताया है | अशोक पंडित के मुताबिक, नवद लैपिड को IFFI जूरी का हेड बनाना ही सबसे बड़ी गलती बताई | इसके लिए फिल्ममेकर ने मिनिस्ट्री तक को जिम्मेदार ठहरा दिया | एक्टर रणवीर शौरी ने नवद लैपिड के बयान को गलत बताया है |
इजरायली राजदूत की नवद लैपिड को दो टूक
फिल्ममेकर “The Kashmir Files” नवद लैपिड के बयान से इजरायली राजदूत ने अपना पल्ला झाड़ लिया | भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने नदव लैपिड (Nadav Lapid) के बयान को निजी बताया | उन्होंने कहा कि नदव लैपिड के बयान पर हमें बेहद शर्म आती है | सूत्रों के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के टॉप आधिकारियों का कहना है कि इजराइल के राजदूत ने इस मुद्दे पर पहले ही बयान दे दिया है | हमें इस मामले में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है |
वैसे स्वरा भास्कर का ऐसा रिएक्शन हैरान करने वाला नहीं है | स्वरा ने भी फिल्म को इसकी रिलीज के बाद प्रोपेगेंडा ही बताया था | एक्ट्रेस शुरुआत से ‘The Kashmir Files’ के खिलाफ बोलती रही हैं | इस फिल्म की आलोचना करने वालों में स्वरा भास्कर शामिल रही है | स्वरा के IFFI जूरी हेड को सपोर्ट करने पर भी लोगों ने रिएक्ट किया है | यूजर्स के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं | कईयों ने स्वरा को सपोर्ट किया है तो कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की निंदा भी की है |
आखिर क्या था नवद लैपिड का बयान… क्यों मचा उस पर हंगामा ?
IFFI इवेंट के आखिरी दिन इजरायली फिल्ममेकर ने फिल्म ‘The Kashmir Files’ पर निशाना साधा | उनके मुताबिक ये फिल्म ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ थी | इस मूवी को देखकर नवद लैपिड ने शॉक्ड होने की बात कही | उन्होंने कहा- हम सब परेशान हैं और ये मूवी हमें एक ‘प्रचार, अश्लील फिल्म’ की तरह लगी | मैं अपनी फीलिंग्स को खुले तौर पर शेयर करने में पूरी तरह से कंफर्टेबल हूं | ये एक जरूरी चर्चा है, जो बिना किसी हिचकिचाहट होनी चाहिए |
For More Updates follow us on Instagram and Subscribe to us on YouTube