Surya kumar Yadav: को अपनी पत्नी देविशा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, क्या थी इनकी प्रेम कहानी ?
“तुम्हें जो मैंने देखा, तुम्हें जो मैंने जाना जो होश था वो तो गया…….” ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म ‘मैं हूँ ना’ में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन के लिए ये गाना गाते नजर आ रहे थे ,लेकिन वास्तविक जीवन में इस गीत की पंक्तियाँ क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव “Surya Kumar Yadav” और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी पर पुरी तरह से लागू होती हैं !
टी20 विश्व कप 2022 में सूर्यकुमार यादव “Surya Kumar Yadav” शानदार लय में नजर आए | भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच सूर्यकुमार यादव चर्चा का विषय बने हुए हैं | उन्होंने इस साल टी 20 में बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की है | इसी का नतीजा है कि वह टी 20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच जिम्बाब्वे के साथ था और सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में 25 गेंद में नाबाद 61 रन बनाए|
Best Shoot By Surya Kumar Yadav
उन्होंने आखिरी ओवर में जिस तरह से रन बटोरे उसके बाद से ही सभी की जबां पर उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बारे में बातें चल रही हैं |
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी उनकी सफलता की सबसे बड़ी प्रेरणा स्रोत रही हैं | सूर्यकुमार अपने तीसवें दशक में होने के बावजूद अभी भी भारतीय टीम में मौका पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यह उनकी पत्नी देविशा ही थीं जिन्होंने इस कठिन समय में सूर्यकुमार को साहस दिया और उनके साथ खड़ी रहीं |
:- Surya Kumar Yadav with his cute Wife Devika Shetty
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव “Surya Kumar Yadav” 14 सितंबर 2022 को 32 साल के हो गए | सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट journey के साथ-साथ उनकी लवलाइफ भी बहुत ही दिलचस्प रही है | सूर्यकुमार यादव की कॉलेज लव स्टोरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं|
आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में, और जानते हैं कि कैसे मेल खाते थे सूर्यकुमार और देविशा के प्यार के धागे? और शादी के मंडप तक कैसे पहुंची प्यार वाली लव स्टोरी ?
सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) का जन्म मुंबई के 1993 को मुंबई में हुआ | साल 2013 से 2015 तक उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन ‘The LightHouse Project’ के लिए एक Volunteer के रूप में भी काम किया | वह सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय रहती हैं |
देविशा साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं और इन दोनों की शादी भी दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के हिसाब से हुई | देविशा अक्सर उन्हें मैदान में चीयर करती नजर आती हैं। हालांकि, सूर्यकुमार अन्य साथी खिलाड़ियों की तरह फैमिली के साथ सोशल मीडिया या सार्वजनिक जगहों पर कम ही दिखाई देते हैं |
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों काफ़ी चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च 2021 से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था | सूर्यकुमार को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था | आईपीएल 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है। जिस तरह की शानदार पारी सूर्यकुमार क्रीज पर खेलते हैं वैसी ही शानदार उनकी लव स्टोरी है |
सूत्रों की मानें तो सूर्य और देविशा की मुलाकात 2012 में मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में हुई थी। तब सूर्य लगभग 22 साल के थे और 19 साल की देविशा ने 12वीं पास की ही थी | सूर्य तब B.Com First year के स्टूडेंट थे | सूर्य को देविशा के डांस ने उनकी दीवाना बना दिया था और वहीं देविशा को भी सूर्य की बल्लेबाजी करने का अंदाज काफी पसंद था | दोनों के बीच वहीं से एक रिश्ता चला और 4 साल साथ रहने के बाद फिर इन दोनों ने इस रिश्ते को एक नाम दिया और 2016 में शादी जैसे एक खुबसूरत रिश्ते में बंध गए |
सूर्यकुमार की पत्नी देविशा पेशे से डांस टीचर हैं। लेकिन वह अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताती हैं | वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं | साथ ही उन्हें सूर्यकुमार “Surya Kumar Yadav” को अक्सर स्टेडियम से चीयर करते देखा जाता है |
For More Updates follow us on Instagram and Subscribe to us on YouTube