Shah Rukh Khan: सऊदी अरब के मक्का में उमराह के बाद बादशाह (Shah Rukh Khan) पहुचें वैष्णो देवी… देंगे आपको पूरी जानकारी, जुड़े रहे हमारे साथ…
जम्मू के कटरा में शाहरुख खान “Shah Rukh Khan” के वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल…
वैष्णो देवी में शाहरुख खान: “Shah Rukh Khan” बॉलीवुड अभिनेता किंग खान लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। कुछ दिन पहले सऊदी अरब के मक्का में उमराह करते शाहरुख का एक वीडियो वायरल हुआ था | हाल ही में वैष्णो देवी मंदिर में शाहरुख का एक वीडियो वायरल हुआ है | शाहरुख की इस तरह हिन्दू धार्मिक स्थल पर उपस्थिति ने दर्शकों का दिल जीत लिया है |
सोशल मीडिया पर शाहरुख “Shah Rukh Khan” का ये वीडियो वायरल हो रहा है | शाहरुख को रविवार को कटरा में स्पॉट किया गया और शाहरुख सुरक्षा के साथ वैष्णोदेवी पहुंचे | इस दौरान उनके साथ कुछ दोस्त भी नजर आए | शाहरुख “Shah Rukh Khan” ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था ताकि कोई उन्हें पहचान ना पाए | रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान आज मंदिर में दर्शन करने के बाद मुंबई लौट आएंगे |
फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले वैष्णों देवी माता के दरबार पैदल ही चलकर पहुंचे ShahRukh Khan, सामने आई ये वीडियो…
Shah Rukh Khan at Mata Vaishno Devi Temple : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान माता वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए आए नजर | आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो…
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर पहले से ही काफी सुर्खियों में हैं | किंग खान तकरीबन 4 साल बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं | ‘पठान’ की रिलीज से पहले किंग खान को जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi) के दर्शन करते हुए देखा गया |
वहीँ किंग खान के वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए, हुआ विडियो वायरल…
शाहरुख खान के फैन क्लब द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शाहरुख खान को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं | वह अपने ढेर सारे Bodyguards से घिरे हुए हैं | इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की हुडी में देखा गया | उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था | लोगों के चहते शाहरुख खान सेलिब्रिटी होने के बावजूद उन्होंने पैदल ही मंदिर की यात्रा की | किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को एक्टर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है |
मक्का में शाहरुख ने किया था उमराह
वैष्णो देवी से पहले शाहरुख खान मक्का भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने उमराह किया था | इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी | इस दौरान एक्टर को व्हाइट कपड़े और मास्क लगाए हुए देखा गया था और यहाँ भी उन्हें अपने gurads से घिरे हुए देखा गया था |
Pathan Teaser Out: शाहरुख खान ने फैंस को दिया था अपने जन्मदिन के मौके पर तोहफा, कहा- ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए’
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया था | शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathan) का टीजर रिलीज कर दिया गया था |
जैसी चर्चा हो रही थी ठीक वैसा ही हुआ | शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathan) का टीजर रिलीज़ कर दिया गया था| शाहरुख के 57वें Birthday पर YashRaj Films ने ‘पठान’ का टीजर रिलीज कर किंग खान के फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया | फिल्म के टीजर में शाहरुख का अंदाज देख फैंस बोले कि ‘किंग खान इज बैक’ | टीजर में खून से लथपथ शाहरुख नजर आ रहे हैं तो वहीं फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अंदाज भी शानदार है | ‘पठान’ का टीजर हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में रिलीज किया गया था |
लंबे समय से शाहरुख खान के फैंस स्क्रीन पर अपने स्टार को देखने का इंतजार कर रहे थे | शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ से ना सिर्फ वापसी करते दिख रहे हैं, बल्कि अपनी रोमांस किंग वाली इमेज से बिल्कुल अलग , एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं | इस टीजर में आवाज सुनाई देती है कि पठान पता नहीं जिंदा भी है या मर गया, तभी शाहरुख का खून से लथपथ चेहरा सामने आता है और वे कहते हैं पठान जिंदा है | इस टीजर को रिलीज कर शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए’ |
पठान की रिलीज डेट
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी | इस फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) 12 दिसंबर 2022 को रिलीज कर दिया गया | फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी लीड रोल में हैं | फैंस को इसका काफी बेसब्री से इंतजार है |
जानिए शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में…
‘पठान’ के अलावा शाहरुख खान कई और फिल्मों में दिखाई देंगे | उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी शामिल है | इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैमियो रोल करते नजर आएंगे |
For More Updates follow us on Instagram and Subscribe to us on YouTube