Ads ad-300x250
  • About
  • Article Submission
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Thursday, January 26, 2023
Jyotish Pradeep
  • Home
  • Astrology
  • Dharam
  • Entertainment
  • Technology
  • Vastu
No Result
View All Result
  • Home
  • Astrology
  • Dharam
  • Entertainment
  • Technology
  • Vastu
No Result
View All Result
Jyotish Pradeep
No Result
View All Result

Ramayan Katha Part 2: Angry Dialogue Between Laxman Ji and Parshuram Ji | Exclusive With Us

रामचरितमानस: लक्ष्मणजी और परशुरामजी का बेहद रोचक संवाद किसे करा भगवान राम ने शांत

by rudra-xda
November 27, 2022
in Devi Devta, Dharam, Uncategorized
0
Ramayan Katha
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ramayan Katha Part 2 Angry Dialogue Between Laxman Ji and Parshuram Ji : भगवान श्रीराम की जीवन गाथा एक प्रसिद्ध कथा है। श्री राम के भाई श्री लक्ष्मण एक शक्तिशाली योद्धा थे। उन्हें शेषनाग का अवतार माना जाता है। उनका थोड़ा मिजाज गुस्से वाला था। अपने इसी स्वभाव के कारण उनकी कुछ लोगों से दिलचस्प बहसें हो जाती हैं। रामचरितमानस “Ramayan Katha” में परशुराम जी के साथ हुए विवाद का रोचक वर्णन मिलता है। आइए संक्षेप में परशुराम के साथ उनके विवाद के बारे में जानते हैं।

लक्ष्मण और परशुराम संवाद:

जब प्रभु श्रीराम भगवान शिव का धनुष तोड़ देते हैं,तब इस बात की सूचना परशुरामजी को मिलती है| वे क्रोधित होते हुए जनक की सभा में आ जाते  हैं। वहां जब वे धनुष को तोड़ने वाले इन्सान को भला बुरा कहने लगते हैं, तब लक्ष्मण जी से रहा नहीं जाता और फिर वे परशुराम जी को कटु वचनों में शिक्षा देने लगते हैं। बाद में इस संवाद में श्रीराम लक्ष्मण का क्रोध शांत करते हैं।
Ramayan Katha: वाल्मीकि रामायण के बालकांड में ये वर्णन मिलता है:-
जब शिव धनुष टूटने से चारो तरफ खलबली मच गयी और ये सब देख कर जनकपुरी की स्त्रियाँ व्याकुल हो गईं और सब मिलकर राजाओं को गालियाँ देने लगीं। उसी मौके पर शिवजी के धनुष का टूटना सुनकर परशुरामजी उस सभा मै आए। परशुरामजी का यह  भयानक रूप देखकर सब राजा भय से व्याकुल हो उठ खड़े हुए| वहा जितने भी राजा आये हुए थे, पिता सहित अपना नाम कह-कहकर सब परशुरामजी को दंडवत प्रणाम करने लगे।
Ramayan Katha: जिस कारण सब राजा वहा आए थे, राजा जनक ने वे सब समाचार परशुरामजी को बताए। जनक की बाते सुनकर परशुरामजी ने घूम कर दूसरी ओर देखा तो धनुष के टूटे हुए टुकड़े पृथ्वी पर पड़े हुए दिखाई दिए। अत्यन्त क्रोध में वे कठोर वचनों बोले- हें मूर्ख जनक! बता, ये भगवन शिव का पावन धनुष किसने तोड़ा? उसे शीघ्र मेरा सामने लाकर आओ, नहीं तो आज मैं जहाँ तक तेरा राज्य है, वहाँ तक की पृथ्वी उलट दूंगा।
Ramayan Katha: श्री रामचन्द्रजी सब लोगों को भयभीत देखकर और सीताजी को डरी अवस्ता मै देख कर बेहद नम्र आवाज में बोले- हे नाथ! शिवजी के धनुष को तोड़ने वाला आपका कोई एक दास ही होगा। क्या आज्ञा है अपने उस दास के लिये, आप मुझे क्यों नही कहते? यह सुनकर क्रोधी मुनि रिसाकर बोले, सेवक वह है जो सेवा का काम करे। शत्रु का काम करके तो लड़ाई ही करनी चाहिए। हे राम! सुनो, जिसने शिवजी के धनुष को तोड़ा है, वह सहस्रबाहु के समान मेरा शत्रु है। वह इस समाज को छोड़कर अलग हो जाए, नहीं तो सभी राजा मारे जाएँगे।
Ramayan Katha: मुनि के वचन सुनकर लक्ष्मणजी मुस्कुराए और परशुरामजी का अपमान करते हुए बोले-हे गोसाईं! बचपन में हमने बहुत सी धनुहियाँ तोड़ डालीं, किन्तु आपने ऐसा क्रोध कभी नहीं किया। इसी धनुष पर इतनी ममता किस कारण से है? यह सुनकर भृगुवंश की ध्वजा स्वरूप परशुरामजी कुपित होकर कहने लगे। अरे राजपुत्र! काल के वश होने से तुझे बोलने में कुछ भी होश नहीं है। सारे संसार में विख्यात शिवजी का यह धनुष क्या धनुही के समान है?
Ramayan Katha: लक्ष्मणजी ने हँसकर कहा- हे देव! सुनिए, हमारे जान में तो सभी धनुष एक से ही हैं। पुराने धनुष के तोड़ने में क्या हानि-लाभ! श्री रामचन्द्रजी ने तो इसे नवीन के धोखे से देखा था। फिर यह तो छूते ही टूट गया, इसमें रघुनाथजी का भी कोई दोष नहीं है। मुनि! आप बिना ही कारण किसलिए क्रोध करते हैं? परशुरामजी अपने फरसे की ओर देखकर बोले- अरे दुष्ट! तूने मेरा स्वभाव नहीं सुना। मैं तुझे बालक जानकर नहीं मारता हूँ। अरे मूर्ख! क्या तू मुझे निरा मुनि ही जानता है। मैं बालब्रह्मचारी और अत्यन्त क्रोधी हूँ। क्षत्रियकुल का शत्रु तो विश्वभर में विख्यात हूँ।
Ramayan Katha: लक्ष्मणजी हँसकर कोमल वाणी से बोले- अहो, मुनीश्वर तो अपने को बड़ा भारी योद्धा समझते हैं। बार-बार मुझे कुल्हाड़ी दिखाते हैं। फूँक से पहाड़ उड़ाना चाहते हैं। -यहाँ कोई कुम्हड़े की बतिया (छोटा कच्चा फल) नहीं है, जो तर्जनी (सबसे आगे की) अँगुली को देखते ही मर जाती हैं। कुठार और धनुष-बाण देखकर ही मैंने कुछ अभिमान सहित कहा था। भृगुवंशी समझकर और यज्ञोपवीत देखकर तो जो कुछ आप कहते हैं, उसे मैं क्रोध को रोककर सह लेता हूँ। देवता, ब्राह्मण, भगवान के भक्त और गो- इन पर हमारे कुल में वीरता नहीं दिखाई जाती। क्योंकि इन्हें मारने से पाप लगता है और इनसे हार जाने पर अपकीर्ति होती है, इसलिए आप मारें तो भी आपके पैर ही पड़ना चाहिए। आपका एक-एक वचन ही करोड़ों वज्रों के समान है। धनुष-बाण और कुठार तो आप व्यर्थ ही धारण करते हैं।
Ramayan Katha: इन्हें (धनुष-बाण और कुठार को) देखकर मैंने कुछ अनुचित कहा हो, तो उसे हे धीर महामुनि! क्षमा कीजिए। यह सुनकर भृगुवंशमणि परशुरामजी क्रोध के साथ गंभीर वाणी बोले-हे विश्वामित्र! सुनो, यह बालक बड़ा कुबुद्धि और कुटिल है, काल के वश होकर यह अपने कुल का घातक बन रहा है। यह सूर्यवंश रूपी पूर्ण चन्द्र का कलंक है। यह बिल्कुल उद्दण्ड, मूर्ख और निडर है। अभी क्षण भर में यह काल का ग्रास हो जाएगा। मैं पुकारकर कहे देता हूँ, फिर मुझे दोष नहीं है। यदि तुम इसे बचाना चाहते हो, तो हमारा प्रताप, बल और क्रोध बतलाकर इसे मना कर दो।
Ramayan Katha: लक्ष्मणजी ने कहा- हे मुनि! आपका सुयश आपके रहते दूसरा कौन वर्णन कर सकता है? आपने अपने ही मुँह से अपनी करनी अनेकों बार बहुत प्रकार से वर्णन की है। इतने पर भी संतोष न हुआ हो तो फिर कुछ कह डालिए। क्रोध रोककर असह्य दुःख मत सहिए। आप वीरता का व्रत धारण करने वाले, धैर्यवान और क्षोभरहित हैं। गाली देते शोभा नहीं पाते। शूरवीर तो युद्ध में करनी (शूरवीरता का कार्य) करते हैं, कहकर अपने को नहीं जनाते। शत्रु को युद्ध में उपस्थित पाकर कायर ही अपने प्रताप की डींग मारा करते हैं। आप तो मानो काल को हाँक लगाकर बार-बार उसे मेरे लिए बुलाते हैं
Ramayan Katha: लक्ष्मणजी के कठोर वचन सुनते ही परशुरामजी ने अपने भयानक फरसे को सुधारकर हाथ में ले लिया और बोले- अब लोग मुझे दोष न दें। यह कडुआ बोलने वाला बालक मारे जाने के ही योग्य है। इसे बालक देखकर मैंने बहुत बचाया, पर अब यह सचमुच मरने को ही आ गया है।
Ramayan Katha: विश्वामित्रजी ने कहा- अपराध क्षमा कीजिए। बालकों के दोष और गुण को साधु लोग नहीं गिनते। (परशुरामजी बोले-) तीखी धार का कुठार, मैं दयारहित और क्रोधी और यह गुरुद्रोही और अपराधी मेरे सामने-उत्तर दे रहा है। इतने पर भी मैं इसे बिना मारे छोड़ रहा हूँ, सो हे विश्वामित्र! केवल तुम्हारे शील (प्रेम) से। नहीं तो इसे इस कठोर कुठार से काटकर थोड़े ही परिश्रम से गुरु से उऋण हो जाता।
Ramayan Katha: यह सुनकर लक्ष्मण ने कहा, लक्ष्मणजी ने कहा- हे मुनि! आपके शील को कौन नहीं जानता? वह संसार भर में प्रसिद्ध है। आप माता-पिता से तो अच्छी तरह उऋण हो ही गए, अब गुरु का ऋण रहा, जिसका जी में बड़ा सोच लगा है। ह मानो हमारे ही मत्थे काढ़ा था। बहुत दिन बीत गए, इससे ब्याज भी बहुत बढ़ गया होगा। अब किसी हिसाब करने वाले को बुला लाइए, तो मैं तुरंत थैली खोलकर दे दूँ।
Ramayan Katha: लक्ष्मणजी के कडुए वचन सुनकर परशुरामजी ने कुठार सम्हाला। सारी सभा हाय-हाय! करके पुकार उठी। (लक्ष्मणजी ने कहा-) हे भृगुश्रेष्ठ! आप मुझे फरसा दिखा रहे हैं? पर हे राजाओं के शत्रु! मैं ब्राह्मण समझकर बचा रहा हूँ अन्यथा। आपको कभी रणधीर बलवान्‌ वीर नहीं मिले हैं। हे ब्राह्मण देवता ! आप घर ही में बड़े हैं।
Ramayan Katha: लक्ष्मणजी के उत्तर से, जो आहुति के समान थे, परशुरामजी के क्रोध रूपी अग्नि को बढ़ते देखकर रघुकुल के सूर्य श्री रामचंद्रजी जल के समान (शांत करने वाले) वचन बोले- हे नाथ ! बालक पर कृपा कीजिए। इस सीधे और दूधमुँहे बच्चे पर क्रोध न कीजिए। यदि यह प्रभु का (आपका) कुछ भी प्रभाव जानता, तो क्या यह बेसमझ आपकी बराबरी करता?
श्री रामचंद्रजी के वचन सुनकर वे कुछ ठंडे पड़े। इतने में लक्ष्मणजी कुछ कहकर फिर मुस्कुरा दिए। उनको हंसते देखकर परशुरामजी के नख से शिखा तक (सारे शरीर में) क्रोध छा गया। उन्होंने कहा- हे राम! तेरा भाई बड़ा पापी है। यह शरीर से गोरा, पर हृदय का बड़ा काला है। यह विषमुख है, दूधमुँहा नहीं। स्वभाव ही टेढ़ा है, तेरा अनुसरण नहीं करता (तेरे जैसा शीलवान नहीं है)। यह नीच मुझे काल के समान नहीं देखता॥
Ramayan Katha: लक्ष्मणजी ने हँसकर कहा- हे मुनि! सुनिए, क्रोध पाप का मूल है, जिसके वश में होकर मनुष्य अनुचित कर्म कर बैठते हैं और विश्वभर के प्रतिकूल चलते (सबका अहित करते) हैं। हे मुनिराज! मैं आपका दास हूँ। अब क्रोध त्यागकर दया कीजिए। टूटा हुआ धनुष क्रोध करने से जुड़ नहीं जाएगा। खड़े-खड़े पैर दुःखने लगे होंगे, बैठ जाइए। यदि धनुष अत्यन्त ही प्रिय हो, तो कोई उपाय किया जाए और किसी बड़े गुणी (कारीगर) को बुलाकर जुड़वा दिया जाए। लक्ष्मणजी के बोलने से जनकजी डर जाते हैं और कहते हैं- बस, चुप रहिए, अनुचित बोलना अच्छा नहीं।
Ramayan Katha: तब श्री रामचन्द्रजी पर एहसान जनाकर परशुरामजी बोले- तेरा छोटा भाई समझकर मैं इसे बचा रहा हूँ। यह मन का मैला और शरीर का कैसा सुंदर है, जैसे विष के रस से भरा हुआ सोने का घड़ा!
यह सुनकर लक्ष्मणजी फिर हंसे। तब श्री रामचन्द्रजी ने तिरछी नजर से उनकी ओर देखा, जिससे लक्ष्मणजी सकुचाकर, विपरीत बोलना छोड़कर, गुरुजी विश्वामित्र के पास चले गए॥
Ramayan Katha: बाद में श्रीरामचंद्रजी और परशुरामजी में बहुत बस होती है और अंत में श्रीराम उनके क्रोध को शांत करते हैं। तब परशुरामजी ने कहा- हे राम! हे लक्ष्मीपति! धनुष को हाथ में (अथवा लक्ष्मीपति विष्णु का धनुष) लीजिए और इसे खींचिए, जिससे मेरा संदेह मिट जाए। परशुरामजी धनुष देने लगे, तब वह आप ही चला गया। तब परशुरामजी के मन में बड़ा आश्चर्य हुआ। ब उन्होंने श्री रामजी का प्रभाव जाना, (जिसके कारण) उनका शरीर पुलकित और प्रफुल्लित हो गया। वे हाथ जोड़कर वचन बोले- प्रेम उनके हृदय में समाता न था। तब परशुराम प्रभु श्रीराम के गुणगान करने लगे हैं।
Ramayan Part One 
For More Updates follow us on Instagram and Subscribe to us on YouTube
Tags: Dialogue Between Laxman Ji and Parshuram JiLaxman JiLaxman Ji and Parshuram JiParshuram JiRamayanRamayan Katha
rudra-xda

rudra-xda

Related Posts

Ramayana and Mahabharata
Devi Devta

10 Big Differences Between Ramayana and Mahabharata | Exclusive With Us

November 29, 2022
13 Types of Tulsi and 7 Miracles
Dharam

Latest Updates: 13 Types of Tulsi and 7 Miracles By Using Tulsi

November 27, 2022
Hanuman Ji
Devi Devta

Hanuman Ji: 10 unheard interesting things about Hanuman Ji

November 25, 2022
"Mahabharat"
Devi Devta

Mahabharat: Eklavya was born as Draupadi’s brother To Take revenge With Krishna

November 22, 2022
Best Foldable Phones
Technology

Xiaomi’s Best Foldable Phones | Xiaomi is bringing a folding phone | Xiaomi MIX Fold 2

November 21, 2022
Kalki Avatar of Bhagwan Vishnu
Devi Devta

Kalki Avatar of Bhagwan Vishnu| Truth or myth?

November 19, 2022

Follow us on Facebook

Jyotish Pradeep

Latest Articles

Entertainment

ShahRukh Khan Touches Amitabh Bachchan’s Feet Exclusive News on KIFF 2022

December 16, 2022
Entertainment

Exclusive News: Shah Rukh Khan Reached Vaishno Devi For Blessings on 8 Dec

December 18, 2022
Technology

Xiaomi Reveals Miui 14 Update Exclusive- Is Your Device Supported Or Not ???

December 18, 2022
Entertainment

Honey Singh Falls In Love Again Just After Divorce In Sep. 2022

December 18, 2022
Jyotish Pradeep We Are Always Beyond Every Informative Content For You

Popular Posts

Katha

श्री महालक्ष्मी अष्टकम स्तोत्र PDF फ्री डाउनलोड करे

October 31, 2022
Devi Devta

शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र फ्री डाउनलोड करे पीडीऍफ़ और MP3 में

October 28, 2022

Site Navigation

  • Astrology
  • Dharam
  • Entertainment
  • News
  • Technology
  • Vastu

Recent News

ShahRukh Khan Touches Amitabh Bachchan’s Feet Exclusive News on KIFF 2022

ShahRukh Khan Touches Amitabh Bachchan’s Feet Exclusive News on KIFF 2022

December 16, 2022
shah rukh khan vaishno devi

Exclusive News: Shah Rukh Khan Reached Vaishno Devi For Blessings on 8 Dec

December 18, 2022

©1989-2022 Jyotish Pradeep All Right Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • Astrology
  • Vastu
  • Dharam
  • Technology
  • Entertainment
  • News

©1989-2022 Jyotish Pradeep All Right Reserved

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Refresh
Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock