Anushka and Virat are in Uttarakhand: छुट्टियां बिताने बेटी वामिका कोहली संग उत्तराखंड पहुंचे Virat-Anushka, मंदिरों में टेका माथा, फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें….. जानिए पूरी खबर
Anushka and Virat: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हिल स्टेशन उत्तराखंड पहुंचे हैं| इस कपल की फैंस के साथ बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं|
Anushka and Virat Uttarakhand Trip: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं| ये कपल सोशल मीडिया पर भी अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट्स शेयर करते रहते हैं| फिलहाल कपल उत्तराखंड की हसीन वादियों में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचा है| उनके इस ट्रिप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा “Anushka and Virat” इन दिनों अपनी बेटी वामिका के साथ झील के किनारे वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी प्यारी बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड पहुंच गए हैं। सर्दी के मौसम में परिवार उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहा है।
अनुष्का और विराट ने उत्तराखंड में अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हुए उनकी तस्वीरें साझा कीं। बेहद सिंपल लुक में विराट और अनुष्का टूर के दौरान वामिका का बराबर ख्याल रखते नजर आए। दोनों उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों का दौरा करने के साथ-साथ फेंस से भी बातचीत भी कर रहे हैं। सेलिब्रिटी अभिनेता पर्यटन के लिए विदेशों में सुरम्य स्थानों का चयन करते नजर आते हैं। लेकिन बॉलीवुड और क्रिकेट की ये सेलेब्रिटी जोड़ी इन दिनों उत्तराखंड में वेकेशन एन्जॉय करती नजर आ रही है|
विराट-अनुष्का “Anushka and Virat” ने ‘कैंची धाम’ में टेका माथा
विराट और अनुष्का ने उत्तराखंड पहुंचकर सुबह 5 बजे कैंची धाम में बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लिया| टी20 वर्ल्ड कप के बाद, विराट को एक बहुत जरूरी ब्रेक चाहिए था| जिसके बाद वे अपनी फैमिली के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए थे|
उत्तराखंड का नैनीताल शहर विराट और अनुष्का का खास फेवरेट है। अपने इस ट्रिप के दौरान विराट-अनुष्का ने नैनीताल के ‘कैंची धाम’ का दौरा किया और ‘हनुमान जी’ से अपनी प्यारी सी बेटी के लिए आशीर्वाद भी मांगा| कॉजी और कॉम्फी ऑउटफिट्स में अनुष्का और विराट ने अपने फैंस के साथ भी जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं| कपल आशीर्वाद लेने के लिए नीम करोली बाबा आश्रम भी गए|
विराट-अनुष्का “Anushka and Virat” की कई तस्वीरें हो रही वायरल
वहीं हिल स्टेशन से विराट-अनुष्का की कई तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं| एक तस्वीर में अनुष्का अपनी बेटी वामिका को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं| इसके अलावा भी कपल की फैंस के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|
मुंबई एयरपोर्ट पर ट्विनिंग करते स्पॉट हुए थे विराट-अनुष्का “Anushka and Virat”
हाल ही में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था| इस दौरान हर किसी की निगाहें विरुष्का पर टिकी हुई थीं क्योंकि दोनों ने मैचिंग विंटर आउटफिट में ट्विनिंग की थी| वे मैचिंग व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए थे| इंडियन क्रिकेटर के स्वेटशर्ट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के नाम के पहला लेटर था| विराट ने ब्लैक बैग पैक के साथ ब्लैक कलर की पफर जैकेट भी कैरी की हुई थी| वहीं अनुष्का शर्मा ने जैक्विमस बकेट हैट पहनी हुई थी|
अभी कुछ दिन पहले ही विराट ने अपनी बल्लेबाजी से टी20 वर्ल्ड कप जीता था. उन्होंने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश के खिलाफ मैचों में अर्धशतक बनाए हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। विराट को भी ब्रेक की जरूरत थी। अनुष्का शर्मा जल्द ही भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। अनुष्का ने इस फिल्म की शूटिंग से ब्रेक भी लिया है।
For More Updates follow us on Instagram and Subscribe to us on YouTube