• ABOUT
  • ARTICLE SUBMISSION
  • CONTACT
  • PRIVACY POLICY
  • Login
Monday, March 21, 2022
Jyotish Pradeep
  • Astrology
  • Dharam
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • News
  • Technology
  • Vastu
No Result
View All Result
  • Astrology
  • Dharam
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • News
  • Technology
  • Vastu
No Result
View All Result
Jyotish Pradeep
No Result
View All Result

23 जुलाई को हरियाली अमावस्या, देती है पर्यावरण का शुभ संदेसा

Archit Sharma by Archit Sharma
January 19, 2021
in Entertainment, Stories
Reading Time: 1 min read
0 0
0
0
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

23 जुलाई को हरियाली अमावस्या, ये अमावस्या देती है पर्यावरण का शुभ संदेसा

 

RelatedPosts

श्री शिव रुद्राष्टक स्त्रोत्र क्यों किया जाता है और इसके पीछे की कथा

श्री शिव रुद्राष्टक स्त्रोत्र क्यों किया जाता है और इसके पीछे की कथा

January 19, 2021
श्री शिव रुद्राष्टक स्त्रोत्र क्यों किया जाता है और इसके पीछे की कथा

शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र फ्री डाउनलोड करे पीडीऍफ़ और MP3 में

January 19, 2021
विष्णुसहस्रनाम : भगवान विष्णु के 1000 नाम जाने क्या है ?

विष्णुसहस्रनाम : भगवान विष्णु के 1000 नाम जाने क्या है ?

January 19, 2021
सावन माह का महत्व जानना है तो पढ़ें यह 5 पौराणिक तथ्य

सावन माह का महत्व जानना है तो पढ़ें यह 5 पौराणिक तथ्य

January 19, 2021
भगवान श्रीकृष्ण ने किया था प्रथम सरस्वती पूजन, पौराणिक कथा

भगवान श्रीकृष्ण ने किया था प्रथम सरस्वती पूजन, पौराणिक कथा

January 19, 2021

प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करने की दृष्टि से ही पेड़ पौधों में ईश्वरीय रूप को स्थान दे कर उनकी पूजा का विधान बताया गया है।

जल में वरुण देवता की परिकल्पना कर नदियों व सरोवरों को स्वच्छ व पवित्र रखने की बात कही गई है। वायु मंडल की शुचिता के लिए वायु को देवता माना गया है। वेदों व ऋचाओं में इनके महत्व को बताया गया है। शास्त्रों में पृथ्वी, आकाश, जल, वनस्पति एवं औषधि को शांत रखने को कहा गया है। इसका आशय यह है कि इन्हें प्रदूषण से बचाया जाए। यदि ये सब संरक्षित व सुरक्षित होंगे तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित व सुखी रह सकेगा।

श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह अमावस्या पर्यावरण के संरक्षण के महत्व व आवश्यकता को भी प्रदर्शित करती है। देश के कई भागों विशेष कर उत्तर भारत में इसे एक धार्मिक पर्व के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नदियों व जलाशयों के किनारे स्नान के बाद भगवान का पूजन-अर्चन करने के बाद शुभ मुहूर्त में वृक्षों को रोपा जाता है। इसके तहत शास्त्रों में विशेष कर आम, आंवला, पीपल, वट वृक्ष और नीम के पौधों को रोपने का विशेष महत्व बताया गया है।

 

यह भी पढ़े : भगवान श्रीकृष्ण ने किया था प्रथम सरस्वती पूजन, पौराणिक कथा

वृक्षों में देवताओं का वास

धार्मिक मान्यता अनुसार वृक्षों में देवताओं का वास बताया गया है। शास्त्र अनुसार पीपल के वृक्ष में त्रिदेव याने ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है। इसी प्रकार आंवले के पेड़ में लक्ष्मीनारायण के विराजमान की परिकल्पना की गई है। इसके पीछे वृक्षों को संरक्षित रखने की भावना निहित है। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए ही हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण करने की प्रथा बनी। इस दिन कई शहरों व गांवों में हरियाली अमावस के मेलों का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी वर्ग के लोंगों के साथ युवा भी शामिल हो उत्सव व आनंद से पर्व मनाते हैं। गुड़ व गेहूं की धानि का प्रसाद दिया जाता है।

स्त्री व पुरुष इस दिन गेहूं, ज्वार, चना व मक्का की सांकेतिक बुआई करते हैं जिससे कृषि उत्पादन की स्थिति क्या होगी का अनुमान लगाया जाता है। मध्यप्रदेश में मालवा व निमाड़, राजस्थान के दक्षिण पश्चिम,गुजरात के पूर्वोत्तर क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों के साथ ही हरियाणा व पंजाब में हरियाली अमावस्या को इसी तरह पर्व के रूप में मनाया जाता है।

यह पर्व सावन में प्रकृति पर आई बहार की खुशियों का जश्न है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। गांवों में इस दिन मेले लगाए जाते हैं तो कहीं दंगल का आयोजन भी किया जाता है। कुछ स्थानों पर इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसके फेरे लगाने तथा मालपुए का भोग लगाने की परंपरा है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपना चाहिए। इस बार यह त्योहार 23 जुलाई को आ रहा है।

Tags: Amawasyastories
ShareTweetPin
Archit Sharma

Archit Sharma

मुझे ब्लॉग लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है | मेरा मकसद है की ज्योतिष प्रदीप के सभी पाठको को सही जानकारी प्रदान की जाये और उनकी सुविधा के लिए सभी जकरियो को डिजिटल किया जा सके | यदि आपको कोई समस्या या सुझाव देना हो तो आप हमे कांटेक्ट फॉर्म के माध्यम से दे सकते है |

Related Posts

श्री शिव रुद्राष्टक स्त्रोत्र क्यों किया जाता है और इसके पीछे की कथा

श्री शिव रुद्राष्टक स्त्रोत्र क्यों किया जाता है और इसके पीछे की कथा

by Archit Sharma
January 19, 2021
0

Shiva Rudrashtakam Stotra kyu kiya jata hai janiye isse judi katha jiske karan ise padha jata hai | भगवान शिव...

श्री शिव रुद्राष्टक स्त्रोत्र क्यों किया जाता है और इसके पीछे की कथा

शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र फ्री डाउनलोड करे पीडीऍफ़ और MP3 में

by Archit Sharma
January 19, 2021
0

Free Download Shiva Rudrashtakam Stotra in Hindi and also Available in PDF and MP3. free download shiv rudrashtkam pdf and mp3...

विष्णुसहस्रनाम : भगवान विष्णु के 1000 नाम जाने क्या है ?

विष्णुसहस्रनाम : भगवान विष्णु के 1000 नाम जाने क्या है ?

by Archit Sharma
January 19, 2021
0

विष्णुसहस्रनाम : भगवान विष्णु के 1000 नाम जाने क्या है ? भगवान विष्णु के 1000 नामों की महिमा अवर्णनीय है।...

सावन माह का महत्व जानना है तो पढ़ें यह 5 पौराणिक तथ्य

सावन माह का महत्व जानना है तो पढ़ें यह 5 पौराणिक तथ्य

by Archit Sharma
January 19, 2021
0

सावन माह का महत्व जानना है तो पढ़ें यह 5 पौराणिक तथ्य   सावन मास को सर्वोत्तम मास कहा जाता है।...

भगवान श्रीकृष्ण ने किया था प्रथम सरस्वती पूजन, पौराणिक कथा

भगवान श्रीकृष्ण ने किया था प्रथम सरस्वती पूजन, पौराणिक कथा

by Archit Sharma
January 19, 2021
0

  वसंत पंचमी का दिन विद्या की अभिलाषा रखने वाले व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सबसे पहले मां...

ज्योतिष प्रदीप समाचार पत्रिका पिछले ३० वर्ष से प्रकाशित हो रही है और हमारा मूल मकसद आप सभी तक सही जानकारी पहुँचाना है | आपको किसी भी प्रकार का सुझाव देना हो तो आप हमे अपने सुझाव भेज सकते है |

Recent Posts

  • रक्षाबन्धन की पूजा विधि 2021 पुरी विधि कैसे करें
  • Best Old Age Home in Jaipur
  • श्री हनुमान अष्टकम जो कि सभी बाधाओं और क्लेशों को दूर करता है

Follow Us

Facebook Twitter Instagram Youtube Pinterest

Newsletter


© 2021 Jyotish Pradeep - Design Developed by X Developers.

  • ABOUT
  • ARTICLE SUBMISSION
  • CONTACT
  • PRIVACY POLICY
No Result
View All Result
  • Astrology
  • Dharam
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • News
  • Technology
  • Vastu

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?